{"_id":"61818c34f92ad0084153c71e","slug":"deepotsav-shahjahanpur-news-bly4650058102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने रंगोली सजा और दीये जलाकर मनाया दीपावली उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने रंगोली सजा और दीये जलाकर मनाया दीपावली उत्सव
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती में रंगोली बना व मोमबत्ती जलाकर दीपावली की खुशियां मनाते बच्चे
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। विद्यालयों में दीपावली अवकाश घोषित होने पर बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ विद्यालय में दीपावली उत्सव मनाया। विकासखंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती में अपने गुरुजनों की देखरेख में बच्चों ने सुंदर दीपावली रंगोली बनाकर दीपक एवं मोमबत्ती से सजाकर खुशी जताई। एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजकुमार तिवारी, प्रिया द्विवेदी, विपुल कुमार मिश्रा, शिव कुमार, दिनेश आनंद आदि मौजूद रहे।
डिवाइन में बच्चों ने प्राकृतिक चीजों से बनाए दीये और मूर्तियां
शाहजहांपुर। डिवाइन पब्लिक स्कूल में धनतेरस व दीपावली पर छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने मिलकर इको ग्रीन, गो तथा प्राकृतिक पर आधारित दीपोत्सव मनाया। गोमाता के गोबर प्राकृतिक मिट्टी व प्राकृतिक रंगों से बच्चों ने रंग बिरंगे दीये बनाए और रंगोली सजाई। स्वनिर्मित गणेश जी की मूर्ति और दीयों को विद्यालय में सजाया। इस दौरान स्कूल डायरेक्टर सुनैनी गुप्ता, रंजू मधुवाला, अमित दीक्षित, सुधीर यादव, पूनम कपूर, फरहा सिद्दीकी, निम्मी सिंह, कोमल शर्मा, स्नेहा दीक्षित आदि मौजूद रहीं। संवाद
दिवाली के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने सजाई रंगोली
पुवायां। गांव बसंतापुर स्थित ऑकवुड वर्ल्ड स्कूल में दिवाली के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया।
मंगलवार को स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता, दिया और मोमबत्ती सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किए और साथी छात्रों के साथ मिष्ठान खाकर दिवाली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
स्कूल के एमडी जीएस राणा ने बच्चों से कहा कि त्योहार मनाने के साथ ही शिक्षा पर भी ध्यान दें। शिक्षा ही व्यक्ति को ऊंचाई पर ले जा सकती है। अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि त्योहार मिलजुल कर मनाना चाहिए। आयोजन में रुद्रेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र जोशी सहित सभी शिक्षकों का योगदान रहा। संवाद