फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Deepak Mela at GIC Sports Ground from 9 to 11

Shahjahanpur News: नौ से 11 तक जीआईसी खेल मैदान में दीपक मेला

Wed, 08 Nov 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 08 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Deepak Mela at GIC Sports Ground from 9 to 11
शाहजहांपुर। माटी कला उत्थान समिति की ओर से नौ से 11 नवंबर तक खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में दीपक मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में मिट्टी के दीये, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, खिलौने व अन्य उत्पाद खरीदे जा सकेंगे।
विज्ञापन

दीपावली 12 नवंबर को मनाई जाएगी, जिसको लेकर बाजार में मिट्टी के दीये, करवा आदि की खरीदारी की जाती है। वैसे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में कुम्हारों द्वारा बनाए गए दीये आदि बिकते हैं, लेकिन इस बार माटी कला उत्थान समिति ने दीपक मेला के आयोजन का निर्णय लिया है जिससे न सिर्फ एक ही स्थान पर मिट्टी से बने सभी उत्पाद खरीदे जा सकेंगे। बाजार में लगने वाले जाम से भी दो चार नहीं होना पड़ेगा। शिल्पकारों को अपने उत्पाद दीपक, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, खिलौने आदि बेचने के लिए एकीकृत व सम्मानजनक स्थल उपलब्ध होगा और लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

समिति के मीडिया प्रभारी राजन प्रजापति ने बताया कि मेला का उद्घाटन नौ नवंबर को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और महापौर अर्चना वर्मा करेंगी। दस को दीपोत्सव और 11 नवंबर को समापन व प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। मेले में स्कूली बच्चों को मिट्टी की मूर्तियां और दीपक आदि बनाना भी सिखाया जाएगा। इसके लिए कार्यशाला चलेगी। मेले में ग्राहकों को प्रतिदिन आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed