फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   death

पुराने मकान का लिंटर गिरने से मलवा में दबकर युवक की मौत

Sun, 23 Aug 2020 09:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
death
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय काईयां में पुराने मकान की मरम्मत करते समय लिंटर ढहने से एक व्यक्ति मलबा में दब गया। परिवार वाले उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय काईयां निवासी वीरपाल उर्फ बुक्के (35) मजदूरी करते थे। वे अपने पांच भाई सत्यप्रकाश, संजय, खुनखुन, गिरधारी के साथ रहते थे। उनके घर में स्थित एक कमरे का लिंटर क्षतिग्रस्त हो गया था। बरसात के दौरान उसमें से पानी और सीमेंट टूटकर गिरने लगा था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वीरपाल ने खुद ही मरम्मत करने के लिए जैसे ही दीवार पर हथौड़ा मारा तो लिंटर भरभरा कर गिर पड़ा। इसमें वह दब गए। शोर शराबा सुनकर परिवार वाले आ गए। उन्होंने वीरपाल को बाहर निकाला और राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके चार बेटे हैं। उधर, प्रभारी थानाध्यक्ष रामचंद्र मिशन सुंदर लाल वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि लिखित सूचना आती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed