फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Death of Gram Panchayat Officer and Block Coordinator in Road Accident

सड़क हादसे में ग्राम पंचायत अधिकारी और ब्लाक समन्वयक की मौत

Tue, 07 Mar 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मीरानपुर कटरा।
अमर उजाला ब्यूरो मीरानपुर कटरा। Updated Tue, 07 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Death of Gram Panchayat Officer and Block Coordinator in Road Accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला
खैरपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक
विज्ञापन

दोनों लोग एक ही बाइक से जा रहे थे जलालाबाद ड्यूटी करने

 कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह खैरपुर चौराहे के पास हुए हादसे में बाइक सवार ग्राम पंचायत अधिकारी और ब्लाक समन्वयक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कस्बे की रामनगर कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय पंकज कठेरिया जलालाबाद ब्लाक में समन्वयक के पद पर तैनात थे। थाना खुदागंज के गांव जलालपुर निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र पाल सिंह भी जलालाबाद के गांव गोरा में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात थे। मंगलवार को गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत मॉर्निग फॉलोअप के लिए दोनों को सुबह जल्दी जाना था। लिहाजा जितेंद्र तड़के करीब पांच बजे घर से बाइक लेकर निकले और कटरा में पंकज के घर पहुंच गए। यहां से दोनों साढ़े पांच बजे निकले। बाइक जितेंद्र चला रहे थे। पंकज पीछे बैठे थे। जब बाइक जलालाबाद स्टेट हाईवे पर खैरपुर चौराहे से कुछ आगे बढ़ी, तभी दोनों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजरे किसी व्यक्ति ने यूपी-100 पर पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के मोबाइल से उनके घरवालों को खबर दी और दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। घटना की रिपोर्ट जितेंद्र के पिता रमनपाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि जितेंद्रपाल सिंह एडीओ पंचायत के आधीन प्रशिक्षण ले रहे थे। उनकी एक महीना पहले ही जलालाबाद ब्लाक में पोस्टिंग हुई थी।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम हाउस पर नेताओं ने जताया दु:ख
शाहजहांपुर। ब्लाक जलालाबाद के ग्राम पंचायत अधिकारी व ब्लाक समन्वयक की मौत की खबर सुनकर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक कोविद सिंह पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। नेताओं ने घटना के बारे में जानकारी करने के साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी और ब्लाक समन्वयक की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। नेताओं ने दुखी परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed