{"_id":"61eb059b70990347be057e7c","slug":"death-of-a-laborer-working-in-a-paper-mill-trapped-in-a-lease-shahjahanpur-news-bly4732420179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल में काम कर रहे मजदूर की पट्टे में फंसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल में काम कर रहे मजदूर की पट्टे में फंसकर मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार शाम करीब छह बजे कांट थाना क्षेत्र में स्थित पेपर मिल में बिहार के रहने वाले मजदूर मुरारी की पट्टे में फंसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से सूचना पाकर मजदूर के परिजन बिहार से आ रहे हैं।
बिहार के समस्तीपुर जिले के थाना क्षेत्र नौसेरा के गांव पंचगांवा निवासी मुरारी कुमार झा (30) डेढ़-दो साल से थाना कांट क्षेत्र में स्थित केआर पेपर मिल में काम करता था। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे काम करते समय मुरारी रोलर के पट्टे में फंस गया। मुरारी को जख्मी होते देखकर आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत मशीन को बंद कराया। मुरारी को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिल प्रबंधन की ओर से कांट थाना पुलिस को लिखित सूचना दी गई। कांट थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज त्यागी मिल में पहुंचे और जांच की। पुलिस ने बिहार में मुरारी के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजन वहां से शाहजहांपुर आ रहे हैं। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।