{"_id":"58dd52f84f1c1bb00463e0a9","slug":"death-of-a-child-while-bathing-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाते समय बच्चे की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहाते समय बच्चे की डूबने से मौत
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बच्चा डूबा
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी में नहाते समय एक बालक की बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे डूबकर मौत हो गई। नदी किनारे पालेज की रखवाली करने वालों ने बमुश्किल नदी से उसका शव निकाला। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी कमलजीत मजदूरी की तलाश में जैतीपुर में रहने वाले अपने साढ़ू छोटेलाल राठौर के घर आया था। उसके साथ उसके चार बच्चे और पत्नी भी आई थी। बृहस्पतिवार सुबह कमलजीत काम की तलाश में घर से निकल गया, जबकि पत्नी उषा देवी चारों बच्चों को साथ लेकर नदी किनारे गेहूं की फसल काटने चली गई। कमलजीत का बड़ा बेटा पांच वर्षीय हिमांशु गांव के बच्चों को नदी में नहाते देख खुद भी नदी में घुस गया लेकिन पानी अधिक होने से डूब गया। उसे डूबता देख बच्चों ने शोर मचाया, तो नदी किनारे पालेज की फसल की रखवाली कर रहे विपिन ने हिमांशु को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह डूब गया। उसका शव काफी मशक्कत के बाद नदी से निकाला जा सका।