फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Deadline for submission of assignments for term-end examination extended

Shahjahanpur News: टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की समय सीमा बढ़ी

Sat, 05 Oct 2024 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 05 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Deadline for submission of assignments for term-end examination extended
शाहजहांपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने ऑनलाइन और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) कार्यक्रमों के लिए दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा (टीटीई) के लिए असाइनमेंट जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब 31 अक्तूबर तक असाइनमेंट जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रभात शुक्ल ने बताया कि ऑनलाइन कार्यक्रमों, जीओएएल और ईवीबीबी दोनों के लिए टर्म एंड परीक्षाओं, दिसंबर 2024 के लिए असाइनमेंट (हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों में) जमा करने की अंतिम तिथि को तीन से 31 अक्तूबर तक बढ़ाया है। छात्रों को प्रत्येक क्रेडिट कोर्स के लिए हस्तलिखित असाइनमेंट जमा करना जरूरी है। बताया कि अभ्यर्थी अपने अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र में असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। असाइनमेंट पर अपनी संपर्क जानकारी (कार्यक्रम कोड, पाठ्यक्रम कोड, नामांकन संख्या, ईमेल, फोन) शामिल करना आवश्यक है। यदि क्षेत्रीय केंद्र द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार केवल हार्ड कॉपी ही स्वीकार की जा रही है, तो दिए गए पते पर हस्तलिखित, हस्ताक्षरित असाइनमेंट भेजें। अगर सॉफ्ट कॉपी स्वीकार की जा रही है, तो इन पर हस्ताक्षर और स्कैन होना चाहिए। आरसी के रूप में एसओजीडीएस का विकल्प चुनने पर असाइनमेंट sogds@ignou.ac.in पर सबमिट करें। प्रत्येक कोर्स के लिए असाइनमेंट को एकल दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। अलग-अलग पृष्ठ जमा न करें और दो कोर्स के असाइनमेंट को एक ही दस्तावेज में संयोजित न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed