फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Deadline for construction of new Municipal Corporation building extended for the third time

Shahjahanpur News: नगर निगम के नए भवन के निर्माण की तीसरी बार बढ़ी समयसीमा

Thu, 02 May 2024 03:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Deadline for construction of new Municipal Corporation building extended for the third time
शाहजहांपुर। न्यू सिटी ककरा में तीन साल से बन रहे नगर निगम कार्यालय के नए भवन का निर्माण पूरा करने के लिए तीसरी बार समयसीमा बढ़ाई गई है। अब तक मात्र 60 फीसदी कार्य ही पूरा हो पाया है। अब कार्यदायी संस्था को दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में नगर निगम के नए कार्यालय भवन का निर्माण सीएंडडीएस की देखरेख में मैसर्स स्काईलाइन इंफ्रावर्ड प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ ने शुरू किया था। इसका शत-प्रतिशत निर्माण 28 फरवरी 2023 तक हो जाना चाहिए था। नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। बावजूद काम में तेजी नहीं आई। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी धीमी गति पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

एजेंसी को अप्रैल 2024 तक काम पूरा करने का समय दिया गया, फिर जून 2024 तक निर्माण पूर्ण करने के लिए कहा गया। एक बार फिर समयसीमा बढ़ाई गई।

-----

43 करोड़ 39 लाख 57 हजार रुपये आएगी लागत

- नगर निगम कार्यालय के नए भवन के निर्माण में 43 करोड़ 39 लाख 57 हजार रुपये की लागत आने का अनुमान है, जिसकी स्वीकृति के साथ ही धनराशि का आवंटन भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

कार्यदायी संस्था को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। समयसीमा के अंदर कार्य पूरा नहीं हुआ तो संस्था पर जुर्माना लगाया जाएगा। भू-तल का काम लगभग पूरा है। - डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त, शाहजहांपुर।

-----

भू-तल का काम अंतिम चरण में हैं। इसके बाद नगर निगम कार्यालय को शिफ्ट कराया जा सकेगा। प्रथम व द्वितीय तल के कार्य को भी तेजी से हो रहा है। समय सीमा को दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

- सुशील कुमार, अभियंता, सीएंडडीएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed