फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body thrown in sugarcane field after killing child in oilseeds

तिलहर में बालक की हत्या कर लाश गन्ने के खेत में फेंकी

Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in sugarcane field after killing child in oilseeds
तिलहर। बारह साल के बालक की हत्या करने के बाद लाश गांव के बाहर गन्ने के खेत पर फेंक दी गई। परिवार वालों के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर वह घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गया था। खोजबीन के दौरान परिवार वालों ने लाश देखकर ग्रामीणों के साथ जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसपी एस. आनंद, एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने शीघ्र खुलासे का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वॉड टीम ने भी छानबीन की।
विज्ञापन

तिलहर कोतवाली क्षेत्र के गांव ताल्वीपुर दिउरिया निवासी इरमान वर्मा का 12 वर्षीय पुत्र प्रियांशु वर्मा बृहस्पतिवार 19 नवंबर की दोपहर घर के बाहर से खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजन ने प्रियांशु को काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह इरमान वर्मा ने अपने बेटा के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इसके बाद दिनभर प्रियांशु की तलाश चलती रही। देर शाम करीब छह बजे गांव के बाहर वहीं के रहने वाले विनोद के गन्ने के खेत में प्रियांशु की लाश पड़ी मिली। उसके गले में रस्सी से दबाने जैसे और सिर पर चोट के निशान थे। पता लगने पर कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा कर दिया। लोग घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजन का कहना है कि प्रियांशु की हत्या की गई है। उधर, इस घटना की सूचना मिलने पर सीओ परमानंद पांडे और कोतवाल दीपक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। इसके बाद एसपी एस. आनंद और एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने घटना के शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इस दौरान पुलिस ने गन्ने की फसल के बीच तलाशी ली, हालांकि हत्यारों से संबंधित कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

बालक के गले और सिर में चोटों के निशान हैं। शुरूआती जांच में बालक की हत्या का मामला लगता है। डॉग स्क्वॉड से कुछ इनपुट मिले हैं, जिन पर काम किया जा है। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई है। - परमानंद पांडे, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया
परिजन ने बताया कि प्रियांशु के पास मोबाइल फोन था, जो गायब है। पुलिस फोन को सर्विलांस पर लगवा कर जांच करने में जुटी है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

साल पहले भी हुई थी 12 साल के बालक की हत्या
तिलहर। पिछले वर्ष जून 2019 में ताल्वीपुर दिऊरिया गांव में 12 साल के बालक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करने के बाद आरोपी को जेल भेज था, जो चार महीने पहले जमानत पर जेल से छूट था। ग्रामीणों के मुताबिक ठीक उसी तरह प्रियांशु की हत्या की गई है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले साल जून में तल्वीपुर दिऊरिया गांव में एक बरात आई थी। शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस चल रहा था। वहीं के राम रहीम का 12 वर्षीय पुत्र दुर्वेश डांस देखने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन के तलाशने पर दुर्वेश का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा पाया गया था। एक वर्ष के अंतराल में इसी तरह की दूसरी घटना से गांव वाले दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed