फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of missing youth found hanging from tree, fear of murder

पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 14 Oct 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found hanging from tree, fear of murder
शाहजहांपुर। सोमवार शाम से लापता युवक की लाश बुधवार सुबह जलालाबाद में बरेली हाइवे के किनारे स्थित एक बाग में संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकी मिली। मृतक की शर्ट व पैंट पर काफी खून लगा था। घरवाले युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

थाना मदनापुर के गांव बेहटा पाठक निवासी हरिओम गुप्ता का जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर में एक मकान है। मकान में मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसकी देखरेख उनका बेटा अंकित उर्फ छोटे (22) कर रहा था। अंकित की जलालाबाद में भी कई रिश्तेदारी थीं। घर में काम निपटाने के बाद वह कभी गांव चला जाता था तो कभी रिश्तेदार के यहां रुक जाता था। सोमवार सुबह अंकित अपने गांव से यहां आया था। शाम को यहां आए अपने बड़े भाई अर्चित को दवा दिलवाने के बाद गांव भेज दिया। इसके बाद से वह लापता था। उसका फोन भी नहीं मिल रहा था। मंगलवार शाम घरवालों ने जलालाबाद थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। मंगलवार देर शाम राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने बरेली हाइवे पर स्थित गंगा मंदिर के पास गांव बघापुर को जाने वाले चकरोड किनारे एक बाइक लावारिस हालत में बरामद की। राहगीरों के अनुसार बाइक सोमवार शाम से वहां खड़ी थी। बेटे की तलाश कर रहे घरवाले बुधवार सुबह उस स्थान पर पहुंचे जहां बाइक मिली थी। पास में एक बाग में अंकित की लाश प्लास्टिक की रस्सी के सहारे एक पेड़ से लटकी थी। अंकित की नाक से बहा खून काफी मात्रा में उसकी शर्ट पर भी लगा था और जमीन पर भी पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घरवालों का कहना हैं कि कपड़ों पर खून के अलावा उसके पैरों में भी चोट के निशान थे। उसके बेटे की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया गया। घटना की सूचना पाकर चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता समेत तमाम व्यापारी कोतवाली जा पहुंचे और मामले की गहनता से जांच कराने की मांग की। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अंकित के तीन भाई तथा एक बहन है। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed