{"_id":"64ad2fbffa7ee7c4a20c0b34","slug":"dead-body-of-girl-found-hanging-in-the-house-2023-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घर में फंदे से लटका मिला बीए की छात्रा का शव, मोहल्ले के युवक पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घर में फंदे से लटका मिला बीए की छात्रा का शव, मोहल्ले के युवक पर हत्या का आरोप
Tue, 11 Jul 2023 04:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Jul 2023 04:03 PM IST
सार
मोहल्ला सुभाषनगर निवासी युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घरवालों ने मोहल्ले के युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी बीए की छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि सोमवार शाम छात्रा के घरवाले किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। जब वे वापस आए तो कमरे में फंदे से बेटी का शव लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना सदर बाजार के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी राजीव कुमार की बेटी तान्या (19) का शव सोमवार रात फंदे से लटका मिला। परिजनों ने मोहल्ले के युवक पर छात्रा को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा की हत्या कर शव को लटका दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन
विज्ञापन
तान्या आर्य महिला डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके माता-पिता सोमवार शाम को एक कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 8:30 बजे जब वे लौटे तो उन्हें घर का दरवाजा खुला मिला। तान्या का शव रस्सी के सहारे सीलिंग फैन से लटका था। आरोप के आधार पर पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले लिया है।