{"_id":"657a08ae633e5705740a2d29","slug":"dead-body-of-a-newborn-child-found-buried-in-a-ditch-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-9770-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घूरे में दबा मिला नवजात बालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घूरे में दबा मिला नवजात बालक का शव
Thu, 14 Dec 2023 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव तिकोला दुलरामई में बुधवार सुबह घूरे में दबा नवजात बालक का शव मिला। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुबह गांव की रामगुनी अपने घर से कुछ फासले पर रखे बठिये से कंडे निकालने गई थीं। उसके पास ही गांव के कुछ लोग घूरे में कूड़ा डालते हैं। रामगुनी की नजर घूरे पर गई वहां एक बच्चे का हाथ दिखाई दे रहा था। उन्होंने घरवालों और पड़ोसियों की सूचना पर लोग मौके पर आ गए। नवजात बालक के मृत शरीर को लोगों ने बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि रात में अंधेरे का फायदा उठाकर कोई रात में शव को घूरे में दबाकर चला गया लेकिन जल्दबाजी में पूरी तरह वह दब नहीं सका। बच्चे को गला दबाकर मारने के बाद यहां दबाया गया था या जिंदा दफन किया गया, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। थाना प्रभारी हरपाल बालियान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।