{"_id":"57d02fe04f1c1b2556318e16","slug":"dcm-driver-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में डीसीएम चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में डीसीएम चालक की मौत
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
हादसे में डीसीएम चालक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिल्लौर में सोमवार को डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत में शाहजहांपुर निवासी डीसीएम चालक घायल हो गया। घायल को उसके परिवार वाले यहां ले आए। जिला अस्पताल में जगह नहीं होने पर घायल हो एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर के मना करने पर परिवार वाले घायल को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी 35 वर्षीय इस्माल खां पुत्र मो. शफीक अपनी डीसीएम चलाते थे। सोमवार को वह मीरानपुर कटरा से डीसीएम में आलू भरकर कानपुर जा रहे थे। कानपुर में बिल्लौर के पास उनकी डीसीएम की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में इस्माल गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसीएम हेल्पर टिंकू ने हादसे की सूचना इस्माल के परिवार वालों को दी। पुलिस ने घायल इस्माल को बिल्लौर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसी बीच परिवार वाले वहां पहुंच गए और घायल को मंगलवार की शाम शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले आए। जिला अस्पताल में जगह नहीं होने के कारण उसे भर्ती नहीं किया गया। परिवार वाले घायल को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने इलाज से इनकार कर दिया। दोबारा परिवार वाले इस्माल को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोेस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया है।