{"_id":"589c83164f1c1be717379d31","slug":"dbangon-mafion-sp-government-was-a-puppet-in-the-hands-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों, माफियों के हाथ की कठपुतली बनी सपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों, माफियों के हाथ की कठपुतली बनी सपा सरकार
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
योगी अादित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के सबसे समृद्धशाली प्रदेश रहे उत्तर प्रदेश को पहले कांग्रेस ने बाद में लगातार 14 साल सपा तथा बसपा ने भ्रष्टाचार तथा गुंडागर्दी के तले रौंदकर उसकी पहचान पर संकट खड़ा कर दिया है। बोले प्रदेश को विकास पर रास्ते ले जाने तथा उसके खोये गौरव को वापस दिलाने के लिए भाजपा का साथ दें। वह पार्टी प्रत्याशी मनोज कश्यप के समर्थन में काकोरी शहीद इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय जयकार के उदघोष तथा जनपद के शहीदों को याद करके की। बोले इस जिले के कई वीरों ने मातृभूमि को स्वाधीन कराने को अपने जीवन की आहुति दी थी। इसके बाद उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर चुनचुन कर तीर चलाए। बोले प्रदेश की मौजूदा सरकार दबंगो, माफियाओं व भ्रष्टाचारियों के हाथ की कठपुतली बनकर रह गई है। प्रदेश के विकास के लिए केंद्र द्वारा भेजे जा रहे धन को सरकार तथा माफिया मिलकर खा जाते है, नौजवानों के हकों पर डकैती डाली जा रही है। उन्होंने सपा, कांग्रेस गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब काम बोल रहा था तो इस गठबंधन की जरूरत ही क्यों पड़ी? बोले काम नहीं बोल रहा है बल्कि प्रदेश की जनता बोल रही है इस गुंडा और भ्रष्टाचारी सरकार से हमें बचाओ और यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों को ब्याज रहित ऋण मिलेगा, यांत्रिक कत्लखाने बंद होंगे, बालिकाओ की स्नातक तक की शिक्षा फ्री होगी, युवाओं को रोजगार तथा भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जायेगा। प्रत्याशी मनोज कश्यप ने कहा कि जनता के मिल रहे अपार समर्थन से उनकी जीत पक्की है और आने वाले समय में इस क्षेत्र की तस्वीर बदलना उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर मंच पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, दोदराम कुशवाहा, अनिल गुप्ता, अनिल वर्मा, मलिखान सिंह लोधी, मुन्नू लाल मिश्रा, प्रेमपाल गुर्जर, देवेश पांडेय, कृष्ण कुमार मंगलम आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
हेलीकाप्टर देखने का क्रेज आज भी मौजूद
भले ही आज इंटरनेट के जरिए देश दुनिया लोगों की मुट्ठी में रहती हो, लेकिन हेलीकाप्टर नजदीक से देखने की लालसा आज भी लोगों में मौजूद है और इस जमात में बच्चे और युवा ही नहीं बुजुर्ग तक शामिल रहते हैं। दोपहर को जैसे ही योगी के हेलीकाप्टर की आकाश में गर्जना हुई सभा में मौजूद लोगों से लेकर नगर का हर कोई हेलीपैड की ओर भागता नजर आया और कुछ ही देर में हेलीपैड के समीप रोडवेज जाना वाला रोड पूरी तरह जाम हो गया। यही नहीं सभा खत्म होने के बाद जब तक हेलीकाप्टर उड़ नहीं गया लोग हेलीपैड के आसपास ही जमे रहे।
करीब आधा घंटे नही उड़ा हेलीकाप्टर
निर्र्धरारत समय से मात्र 15 मिनट देर से सभा स्थल पहुंचे योगी आदित्यनाथ अपने करीब 22 मिनट के संबोधन के बाद वापस जाने को हेलीपैड पर पहुंच गये, लेकिन पायलट को अगले सभा स्थल से टेक्नीकल रूप से सहमति न मिलने के कारण उसे उड़ाया नहीं जा सका। इसको लेकर लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं। करीब आधा घंटे तक योगी, पार्टी पदाधिकारी तथा सुरक्षाकर्मी हेलीपैड पर ही सिग्नल मिलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
तीखे कटाक्ष किए परंतु संयमित रहे योगी
फायर ब्रांड वक्ता के रूप में पहचान रखने वाले योगी आदित्यनाथ ने खासकर सपा पर जमकर तीखे व्यंग्य कसे, लेकिन उनकी भाषा बहुत संयमित रही और विशेष समुदाय को लेकर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से साफ बचे। भाषण खत्म होने के बाद इस बात की लोगों के बीच खासी चर्चा रही।
योगी आदित्यनाथ आज पुवायां में
भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्य नाथ शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी चेतराम के पक्ष में पुवायां इंटर कालेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रत्याशी चेतराम ने दी है।