फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Day temperature is higher than normal...humidity is causing trouble

Shahjahanpur News: सामान्य से अधिक दिन का तापमान...उमस कर रही परेशान

Thu, 10 Apr 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Day temperature is higher than normal...humidity is causing trouble
सदर बाजार क्षेत्र में बच्चे को गन्ने का जूस पिलाकर प्यास बुझाती महिला। संवाद - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। सीजन में दूसरी बार अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन में उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अप्रैल के पहले हफ्ते में दिन का औसत तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक चल रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने पारे में इजाफे की संभावना जताई है।
विज्ञापन

अप्रैल प्रथम सप्ताह में औसत तापमान अधिकतम 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहता है। बुधवार को औसत तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़़ोत्तरी रही। वहीं, पूरे हफ्ते का अधिकतम औसत तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा रहा। 2024 में अप्रैल के पहले हफ्ते का अधिकतम औसत तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.5 रहा था। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 30 मिलीबार बढ़ा हुआ है। वातावरण में आर्द्रता 30 प्रतिशत है। पूर्वी हवा चल रही है। इससे उमस के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed