फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Daughters tried their hand at batting and bowling

रंग लाई मुहिम, छात्राओं ने शुरू किया क्रिकेट का अभ्यास

Thu, 31 Mar 2022 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Daughters tried their hand at batting and bowling
शाहजहांपुर। जनपद की बेटियों को क्रिकेट के मैदान पर उतारने की मुहिम अब रंग लाने लगी है। पिछले पांच दिन से चल रही नामांकन प्रक्रिया के बीच बुधवार को एसएस कॉलेज में छात्राओं का प्रशिक्षण भी शुरू करा दिया गया। लॉ कॉलेज के पास बने इंडोर स्टेडियम में छात्राओं ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हाथ आजमाए। वहीं, दूसरी ओर जीएफ कॉलेज में शुक्रवार को तीन विभागों की अलग-अलग टीम बनाने की तैयारी की गई। अब तक 117 छात्राएं महिला क्रिकेट टीम के लिए अपना नामांकन करा चुकी हैं।
विज्ञापन

महिला विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन से उत्साहित जनपद की छात्राओं में भी क्रिकेट खेलने का जुनून जागा। छात्राओं के क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर करने के बाद कॉलेजों ने उन्हें मौका देने का निर्णय लिया। एसएस कॉलेज में बुधवार को दस छात्राओं ने नामांकन कराया। इसके बाद टीम के लिए छात्राओं की संख्या 75 हो गई है। कॉलेज के क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह चारग ने छात्राओं को क्रिकेट का अभ्यास शुरू कराया। पहले दिन 15 लड़कियों ने इंडोर स्टेडियम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हाथ आजमाए। डॉ. अजीत ने बताया कि ट्रायल के बाद क्रिकेट टीम बनाई जाएंगी। पांच अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षा से पहले टीमों के बीच मैच कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद ने बताया कि अभी तक 42 छात्राओं के नाम आए हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन का अंतिम दिन है। इसके बाद इन्हीं छात्राओं में बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर आर्ट, साइंस और कॉमर्स की टीम तैयार कर लीग मैच कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसाधन मुहैया कराएगा आईआईए
यह गर्व की बात है कि छात्राएं क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हो रही हैं। छात्राओं को संसाधनों की कमी नहीं खलने दी जाएगी। क्रिकेट के संसाधनों को उपलब्ध कराने में आईआईए पूरा सहयोग करेगा। -शुभम खन्ना, अध्यक्ष आईआईए
उपलब्ध कराएंगे क्रिकेट की किट
दोनों कॉलेज बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने छात्राओं के क्रिकेट खेलने के लिए नामांकन कराए हैं। छात्राएं क्रिकेट में कॅरियर बनाकर नाम रोशन कर सकती हैं। किसी छात्रा को किट की जरूरत है तो मुहैया कराएंगे। - रोहित गोयल, सचिव आईआईए
पहली बार मिलेगा मौका
-क्रिकेट खेलने का पहली बार मौका मिल रहा है। पहले तो क्रिकेट नहीं खेला है, पर लगातार अभ्यास करने के बाद काफी बेहतर खेल दिखाने का जज्बा रखते हैं। -इशा वर्मा
किसी से कम नहीं हैं लड़कियां
लड़कियां किसी से कम नहीं है। पुरुषों की तरह वह भी मैदान में उतरकर जनपद और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। फिलहाल क्रिकेट का अभ्यास शुरू कर दिया है। -सिमरन कौर
अब मैदान में उतरने की बारी
घर में काफी क्रिकेट खेला है। अब मैदान में उतरने की बारी है। बल्लेबाजी का काफी शौक है। अभी हमने अभ्यास शुरू कर दिया। कुछ दिन में बेहतर खेलने लगेंगे। -राजबाला
कुछ करने की तमन्ना
-हमें मिताली राज की टीम काफी अच्छी लगती है। उन्हीं की टीम की तरह खेलना है। जनपद के लिए कुछ करने की तमन्ना मन में रखते हैं, तभी क्रिकेट को चुना है। -सबा
क्रिकेट हमें काफी पसंद
क्रिकेट का खेल हमें काफी पसंद है। आईपीएल हो या वर्ल्ड कप, हम खूब देखते हैं। खुद भी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। पहली बार मैदान में उतरने का मौका मिलेगा। -एकता मिश्रा

खूब पसीना बहाएंगे
-कॉलेज में पहले टीम नहीं थी। पहली बार टीम बनाए जाने से काफी अच्छा लग रहा है। अभ्यास मैच में पहले दिन खूब पसीना बहाया है। गेंदबाजी करना अच्छा लगता है। -हर्षिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed