फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Daughters Are Hoisting Their Banner of Success in Every Field: Shikha

हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं बेटियां : शिखा

Sat, 25 Apr 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Daughters Are Hoisting Their Banner of Success in Every Field: Shikha
शहर के एक होटल में रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित महिलाएं। स
शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग ने नारी वंदन कार्यक्रम के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के बीच नारी सशक्तीकरण पर चर्चा करना था। मुख्य अतिथि शिखा जैन ने कहा कि बेटियां अब हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।
विज्ञापन

शिखा ने कहा कि यूपीएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के शीर्ष दस परिणामों में पांच या छह स्थानों पर बेटियां होती हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वयं को सशक्त बनाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ललिता यादव ने कहा कि आज की महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और होटल जैसे सभी क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने अपने क्लब के माध्यम से भी बेटियों के बीच सशक्तीकरण के संदेश पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थापक डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि संवाद करने और कारोबार बढ़ाने में महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा अच्छा कार्य करती हैं, इसलिए निजी कंपनियां भी उन पर विश्वास जताती हैं। मीरा सेठ ने अतिथियों को सम्मानित किया। विंग की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

सचिव सुनीता सिंह, कोषाध्यक्ष सुनीता सिंह, अलका वर्मा, ममता वर्मा, शुभा शर्मा, नीता भदौरिया, सुमन भदौरिया, विमी सैनी, ममता गुप्ता, मीनाक्षी खंडेलवाल, शोभा सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed