{"_id":"66a566fcaebb3cc6920f9686","slug":"danger-of-infectious-diseases-after-flood-waters-recede-50-patients-admitted-in-a-day-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-123691-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाढ़ का पानी उतरने के बाद संक्रामक रोगों का खतरा... एक दिन में 50 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाढ़ का पानी उतरने के बाद संक्रामक रोगों का खतरा... एक दिन में 50 मरीज भर्ती
Sun, 28 Jul 2024 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। बाढ़ का पानी उतरने के बाद संक्रामक रोगों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। लोगों को डायरिया, वायरल बुखार, टाइफाइड के साथ ही पेट से संबंधित बीमारियां हो रही हैं। शनिवार को इन्हीं बीमारियों से पीड़ित 50 गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। बाकी को दवा देने के साथ खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आमतौर पर 1000 से 11 सौ मरीज आते हैं, लेकिन शनिवार को 1450 मरीज ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनमें करीब 300 मरीज संक्रामक रोग से पीड़ित थे। पिछले 24 घंटे में 120 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें से आधे मरीज संक्रामक रोगों से पीड़ित हैं। मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुबह से पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लाइन लग गई थी जो कि दोपहर दो बजे तक रही। चिकित्सकों के चैंबर के बाहर भी मरीजों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
ऐसे करें बचाव
-साफ और शुद्ध खानपान की सबसे अधिक जरूरत है। उबालने के बाद ठंडा करके पानी पीयें।
-जरूरी होने पर ही धूप में निकलें। सूती हल्के कपड़ों को पहनें।
- चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं।
-- -- -- --
बाढ़ और बारिश के मौसम की वजह से संक्रामक रोग बढ़ने लगे हैं। डायरिया व पेट से संबंधित अन्य बीमारी, वायरल बुखार और मलेरिया के संदिग्ध मरीज आ रहे हैं। इस मौसम में साफ-सफाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
- डॉ. एमएल अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन, राजकीय मेडिकल कॉलेज