{"_id":"66eb49ea1607c7663d02a744","slug":"dam-river-front-will-be-built-to-protect-new-city-kakra-from-floods-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-127410-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: न्यू सिटी ककरा को बाढ़ से बचाने के लिए बनेगा बांध-रिवर फ्रंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: न्यू सिटी ककरा को बाढ़ से बचाने के लिए बनेगा बांध-रिवर फ्रंट
Thu, 19 Sep 2024 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में न्यू सिटी ककरा को बसाने पर जोर दिया गया। अब क्षेत्र को डूबने से बचाने के उपाय किए जा रहे हैं। हालांकि इसमें लगने वाले समय का कुछ नहीं पता है। फिलहाल, नगर निगम ने बांध और रिवर फ्रंट बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया है।
गर्रा नदी के किनारे न्यू सिटी ककरा विकसित किया जा रहा है। यह वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं। इसलिए नगर निगम ओर से यहां पर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से ई-बस चार्जिंग स्टेशन और नगर निगम कार्यालय भवन शामिल हैं। इसके अलावा जैव विविधता पार्क, गेस्ट हाउस आदि का निर्माण भी करवाया गया है। जबकि यह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। हर साल बाढ़ आने पर यहां पर स्थिति भयावह हो जाती है। विगत जुलाई माह में न्यू सिटी ककरा में निर्मित व निर्माणाधीन भवन जलमग्न हो गए थे। नदी का जलस्तर कम होने तक निर्माण कार्य प्रभावित रहे। पिछले सोमवार को गर्रा नदी में एक बार फिर जलस्तर बढ़ने पर न्यू सिटी ककरा में जलभराव के हालात पैदा हो गए। सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और लोगों का आवागमन बाधित रहा। आगे भी नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान बाढ़ आने की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
इसको ध्यान में रखकर नगर निगम की ओर से न्यू सिटी ककरा में नगर निगम कार्यालय की ओर बांध तथा दूसरी साइड में रिवर फ्रंट बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि न्यू सिटी ककरा को बाढ़ से बचाने के लिए बांध व रिवर फ्रंट बनाने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। जिसको तैयार करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बोले कि नया शहर विकसित करने के लिए इसके अलावा दूसरी कोई उचित जगह नहीं थी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गर्रा नदी के किनारे स्थित ककरा क्षेत्र को न्यू सिटी के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया था, जिस पर अमल किया जा रहा है।
-- -- -
सिंचाई विभाग करेगा अजीजगंज बांध को पुर्ननिर्माण
- शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भास्कर ने बताया कि गत जुलाई में गर्रा की बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए करीब एक किमी लंबे अजीजगंज बांध को पुर्ननिर्मित कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से बांध को हुई क्षति का विभाग के मुख्य अभियंता समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं। उनके निर्देश पर अगले माह सर्वे करके बाढ़ नियंत्रण परियोजना बनाई जाएगी। एक्सईएन के अनुसार बांध की तात्कालीक मरम्मत गत माह कराई जा चुकी है। एक्सईएन ने स्पष्ट किया कि बांध की वर्तमान स्थिति और उसकी लंबाई में कोई परिवर्तन किए बगैर उसे पुर्ननिर्मित किया जाएगा। न्यू सिटी ककरा में जहां जैव विविधता पार्क विकसित होने के अलावा नगर निगम कार्यालय निर्माणाधीन है, उस दिशा में कोई निर्माण कार्य प्रस्तावित नहीं है।