फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dadraul by-election: Met state president and sought seat for Congress

ददरौल उपचुनाव : प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर कांग्रेस के लिए मांगी सीट

Tue, 12 Mar 2024 11:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
Dadraul by-election: Met state president and sought seat for Congress
शाहजहांपुर। लोकसभा की सीट सपा के खाते में जाने के बाद कांग्रेस ने विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई ददरौल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए दावेदारी ठोक दी है। सपा से गठबंधन के बीच जिला नेतृत्व ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मुलाकात कर कांग्रेस के प्रत्याशी को उतारने की मांग की। दावा है कि गठबंधन के तहत कांग्रेस को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों के बीच गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में सपा से राजेश कश्यप के नाम का एलान किया गया था, तब कांग्रेस के जिला नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से विरोध दर्ज कराया था। निर्णय लखनऊ के बजाय दिल्ली से होने के चलते कांग्रेस पदाधिकारियों को मायूसी हाथ लगी। हाईकमान के निर्देश पर स्थानीय नेताओं ने समन्वय स्थापित कर टाउन हाल स्थित कार्यालय पर सपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एकजुटता का संदेश दिया था।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में झटका खाने के बाद ददरौल उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कवायद शुरू कर दी। सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने जिले के तमाम पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मुलाकात की। उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की मांग की। बताया जाता है कि हाईकमान से उन्हें सकारात्मक संकेत मिले हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें 70 प्रतिशत तक उम्मीद है कि कांग्रेस प्रत्याशी को ददरौल विधानसभा सीट के उपचुनाव में उतरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कांग्रेस का गढ़ रही ददरौल

-भले ही कांग्रेस का वर्तमान में विधानसभा सीट में कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं है, लेकिन ददरौल विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। वर्ष 2002 तक कांग्रेस से रामऔतार मिश्रा विधायक रहे। वह लगातार चार बार जीते थे।
------------

-प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मुलाकात हो गई है। उनसे उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की मांग की गई। चर्चा के बाद आश्वासन मिला है।
रजनीश गुप्ता, जिलाध्यक्ष-कांग्रेस
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed