फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dadhikando yatra

बैंडबाजे के साथ निकली दधिकांधौ यात्रा

Sun, 28 Aug 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 28 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
dadhikando yatra
बैंडबाजे के साथ निकली दधिकांधौ यात्रा 
शहर में रविवार को दधिकांधौ शोभायात्रा बैंड बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक हर्षोल्लास से निकाली गईं। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण देव स्वरूपों की सजीव झांकियां रहीं। शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

लोहारों का चौराहा स्थित श्री मनोकामेश्वर मंदिर समिति की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा में सबसे आगे धार्मिक धुनें बजाती बैंड वादकों की टोली चली। पीछे डीजे पर श्रद्घालु युवा-किशोर भजनों पर थिरकते हुए आगे बढ़े। उनके पीछे भगवान शंकर-पार्वती, माता-पिता की कांवड़ उठाए भक्त श्रवण कुमार, दुर्गा जी, नरसिंह-हिरणाकश्यप, देवकी-वासुदेव, विष्णु भगवान और अंत में बग्घी पर विराजमान राधा-कृष्ण की झांकियां रहीं।
विज्ञापन

शोभा यात्रा मंदिर समिति के प्रमुख पदुम प्रकाश अवस्थी, राजेश अवस्थी, नरेश चंद्र मौर्य, पुजारी अशोक शर्मा, सुभाष मिश्रा, ओपी सिंह, किशन, सर्वेश्वर दयाल तिवारी आदि के नेतृत्व में मदराखेल, विश्वकर्मा चौक, कनौजिया तिराहा आदि मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में विसर्जित हुई। व्यवस्था में राकेश शर्मा, आशुतोष आर्य, विवेक मिश्र, रामगोपाल कंचन, बीएन शर्मा, संदीप गुप्ता, रविंद्र शर्मा, सोनी शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, पप्पू शर्मा, शनि राठौर, गौरव शुक्ला, सुमित शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed