{"_id":"6a207af1ec4e200f770c2cd6","slug":"cycled-25-km-emphasized-reducing-pollution-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-175126-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 25 किमी दौड़ाई साइकिल, प्रदूषण घटाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 25 किमी दौड़ाई साइकिल, प्रदूषण घटाने पर दिया जोर
विज्ञापन
विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में कैंट में उपस्थित शाहजहांपुर साइकिल क्लब के सदस्य। स्रोत : सं
- फोटो : गिलौला पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद बाइक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर शाहजहांपुर साइकिल क्लब ने 25 किलोमीटर की साइकिल राइड का आयोजन किया। यह राइड कैंट स्थित आर्मी गेट से शुरू होकर बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर तक संपन्न हुई। इस दौरान प्रदूषण घटाने और साइकिल को अपनाने पर जोर दिया गया।
सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अरुण दीक्षित ने राइड का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर अपनी प्राकृतिक विविधता और हरित आवरण के लिए जाना जाता था। बढ़ते वाहनों ने प्रदूषण बढ़ाया है। साइकिल को बढ़ावा देना आवश्यक है। यह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारती है और स्वास्थ्य लाभ भी देती है।
मॉर्निंग वॉकर्स क्लब के अध्यक्ष अनिल त्रेहन ने बताया कि रोजाना 15 किलोमीटर साइकिल चलाने से सहनशक्ति बढ़ती है। यह हृदय रोग, मधुमेह और रक्तचाप के लिए फायदेमंद है। कार्यक्रम के दौरान सुभाष श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। राजेश्वर पाठक ने बताया कि क्लब में सौ से अधिक सक्रिय सदस्य हैं जो हर रविवार को सामूहिक राइडिंग करते हैं।
विज्ञापन
क्लब ऑनलाइन माध्यम से विश्व के बड़े शहरों की साइकिल एसोसिएशन से भी जुड़ा है। क्लब के संस्थापक विकास खुराना, जिलाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार, महासचिव मोहित मेहरोत्रा, डाॅ. विकास पांडेय, डाॅ. आलोक दीक्षित, राजू बग्गा, अमित श्रीवास्तव, अंबरीश शुक्ला, सर्वेश यादव, संतोष महेंद्रू, गप्पी बाबू आदि ने राइड में हिस्सा लिया।
-- -- -- -- -- --
बच्चों और युवाओं को किया जागरूक
शाहजहांपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत और मानवता वेलफेयर सोसायटी की ओर से कैंट क्षेत्र में साइकिल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं को साइकिल के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य, पर्यावरण और आर्थिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई। साइकिल क्लब अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर आशीष भारद्वाज और गजेंद्र गंगवार के संरक्षण में हरि वन में पौधरोपण किया गया। मेरा युवा भारत उपनिदेशक माहे आलम, मानवता वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अमित श्रीवास्तव, दिव्यांशी मिश्रा, मो. शादान, आयुषी, कीर्ति तिवारी, कृष्णा सक्सेना, विकास कोली, पारुल आदि मौजूद रहे। संवाद

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में कैंट में उपस्थित शाहजहांपुर साइकिल क्लब के सदस्य। स्रोत : सं- फोटो : गिलौला पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद बाइक।