{"_id":"6148e4098ebc3ebeb825f167","slug":"cycle-relay-rally-shahjahanpur-news-bly460301741","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर पहुंचे आईटीबीपी जवानों का किया जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर पहुंचे आईटीबीपी जवानों का किया जोरदार स्वागत
विज्ञापन
ईटीबीपी के जवानों के साथ साइकिल चलाते डीएम और एसपी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अरुणाचल प्रदेश से चलकर सोमवार को शाहजहांपुर पहुंची आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस) की साइकिल रिले रैली का प्रशासनिक अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। 15 अगस्त को ईटानगर से शुरू हुई यह रैली करीब दो हजार किलोमीटर का सफर तय कर दो अक्तूबर को दिल्ली के राजघाट पहुंचेगी। रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने गांधी भवन में आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत आईटीबीपी जवानों की साइकिल रैली के स्वागत के दौरान कहा कि जब हम अपने घरों में चैन से कार्य कर रहे होते हैं, उस समय हमारे जवान हमारी सीमाओं की सुरक्षा में लगा होता है। शहीद उद्यान पार्क में आईटीबीपी के जवानों का पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
शहीद पार्क में आईटीबीपी जवानों और अधिकारियों ने पौधरोपण किया। एसपी एस. आनंद, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने जवानों को अमर शहीदों का स्मृति चिह्न भेंट किए। सुदामा प्रसाद एवं गुरु नानक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन इंदु अजनबी ने किया।