फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cutting of 13 trees, report of 11 trees...answer sought

Shahjahanpur News: 13 पेड़ों का कटान, रिपोर्ट 11 पेड़ की...मांगा जवाब

Sat, 20 Jan 2024 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 20 Jan 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Cutting of 13 trees, report of 11 trees...answer sought
सिहुरा वन चौकी पर पड़ी काटी गई लकड़ी। फाइल फोटो
खुटार। खुटार रेंज के सिहुरा वन क्षेत्र से पेड़ काटे जाने के मामले में विभागीय खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा। जंगल से कोरो के 13 पेड़ काटे गए थे जिसकी पुष्टि मुख्य वन संरक्षक की जांच में हुई थी लेकिन वन दरोगा ने 11 पेड़ काटे जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। इस पर मुख्य वन संरक्षक ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


खुटार रेंज के सिहुरा वन चौकी क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने छह जनवरी की रात कोरो के 13 पेड़ काट डाले थे। 13 जनवरी को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद मुख्य वन संरक्षक वी. प्रभाकर ने बरेली से आकर मौका मुआयना किया था। इसके बाद उन्होंने घटना के खुलासे के लिए चार टीम गठित की थीं। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक ने भी मीडिया को मौके से 13 पेड़ कटे मिलने की जानकारी दी थी। बुधवार को एक पूर्व वाचर गांव सिहुरा खुर्द कलां निवासी गिरवरदयाल वाचर को जेल भेज दिया गया। जबकि, गिरवरदयाल के परिजन उन्हें झूठा फंसाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सिहुरा वन चौकी के फॉरेस्टर पुष्पेंद्र कनौजिया ने 18 जनवरी को खुटार थाने में 12 लोगों को नामजद करते हुए जंगल से कोरो के 11 पेड़ काटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव से इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 11 पेड़ ही काटे गए थे। उनकी लकड़ी भी बरामद हो गई है। जबकि, मुख्य वन संरक्षक वी. प्रभाकर ने बताया कि 13 पेड़ों की लकड़ी बरामद हुई है। 11 पेड़ कटे हैं तो 13 पेड़़ों की लकड़ी कैसे रिकवर हो सकती है? एसडीओ के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। हालांकि, मौखिक जानकारी मिली है कि रिपोर्ट में भूलवश 11 पेड़ दर्ज हो गए हैं जिसमें सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
12 नामजदों में से केवल एक की गिरफ्तारी
वन दरोगा की ओर से खुटार थाने में 12 लोगों को अवैध कटान के मामले में नामजद कराया गया है। गांव सिहुराखुर्द कलां के गिरवर दयाल को भी नामजद कराया गया है। गिरवर दयाल को वन विभाग की टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरवर दयाल जेल में हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम अभी तक और कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
-----
कटान रोकने के लिए वनकर्मी कर रहे गश्त
खुटार रेंज में उत्तर मैलानी, सिंहपुर उत्तरी, सिंहपुर पूर्वी, खुटार, नजीरगंज, मंडनपुर, बिलंदापुर, नवदिया बंकी, बंडा, गंगसरा वन क्षेत्र है। इसमें नजीरगंज वर्तमान समय में जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में है, लेकिन रेंज खुटार ही है। सघन वन क्षेत्र और बेशकीमती कोरो, सागौन की लकड़ी के कारण जंगल पर माफिया की निगाह लगी रहती है। सिहुरा में कोरो के 13 पेड़ एक साथ कट जाने से अधिकारी और कर्मचारी सकते में हैं। अन्य जगहों पर कटान के मामले सामने न आएं, इस कारण खुटार रेंज के सभी वन क्षेत्रों में वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं।

-----
सिहुरा वन क्षेत्र में कोरो के 13 पेड़ो का अवैध कटान होने और रिपोर्ट 11 पेड़ों की ही दर्ज कराने के मामले में रेंजर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अभी जवाब नहीं मिला है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सुशील कुमार, एसडीओ, वन विभाग, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed