फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Current ran in the field, death of the young man

खेत में दौड़ाया करंट, युवक की मौत

Sun, 25 Sep 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

शुक्रवार रात वह शिव बरात देखकर लौटते समय गोवंश को खेत में जाने से रोकने के लिए लगाए तारों में उतरे करंट की चपेट में आ गया। - संजीव कुमार, अवर अभियंता-जमौरप्रमुख हादसे 18 जुलाई 2021 को अल्हागंज के गांव धर्मपुर के रहने वाले पिता-पुत्र की हरदोई के पचदेवरा क्षेत्र के गांव भाहपुर सपहा में करंट से मौत हो गई थी। पशु स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।दिलीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उनकी भैंसें घर के बाहर दीवार के पास बंधी थीं।

विज्ञापन
Current ran in the field, death of the young man

विस्तार

जलालाबाद। थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर निवासी संतदेव (20) की करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार रात वह शिव बरात देखकर लौटते समय गोवंश को खेत में जाने से रोकने के लिए लगाए तारों में उतरे करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने करंट लगाने वाले बटाईदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

संतदेव टॉयल मिस्त्री था। शुक्रवार को नगर में निकली शिव बरात देखने के बाद रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त शिवम के साथ गांव लौट रहा था। संतदेव के घर से कुछ दूर स्थित एक खेत को गांव के ही व्यक्ति ने बटाई पर ले रखा है। उसमें धान की फसल खड़ी है। फसल में छुट्टा जानवरों जाने से बचाने के लिए लोहे के तार लगा रखे थे। तारों में वह रात में करंट छोड़ देता था। शुक्रवार रात घर लौटते समय संतदेव आगे चल रहा था। जबकि उसका दोस्त शिवम काफी पीछे था। बताते हैं कि संतदेव ने तारों पर हाथ रख दिया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी हालत देखकर शिवम ने तारों पर चप्पल मारकर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब न हुआ। इसके बाद दूसरे रास्ते से दौड़ते हुए संतदेव के परिजनों को सूचना दी। मौसेरा भाई डिम्पी दौड़कर पहुंचा। उन्होंने तार खींचकर संतदेव के शरीर से अलग किया पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से मां रेखा देवी सदमे में हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता राजबहादुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सूझबूझ से बच गया शिवम
संतदेव और शिवम साथ चल रहे थे। शिवम लघुशंका करने रुक गया। जब तक संतदेव आगे बढ़ चुका था। शिवम भी उसी रास्ते से जाने के लिए आगे बढ़ा। तभी उसकी नजर करंट की चपेट में आए संतदेव पर पड़ी। शिवम के अनुसार, पहले तो वह समझ नहीं सका कि संतदेव को क्या हो गया? क्योंकि तार में करंट होने की जानकारी उसे भी नहीं थी। पहले उसने संतदेव को उठाने का मन बनाया पर अगले ही पल समझदारी दिखाते हुए वह तार को छूने की बजाय दूसरे रास्ते से गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों के तारों में डायरेक्ट करंट यानी डीसी छोड़ा जाता है। उससे हल्का झटका पशु-पक्षी को लगता है। उससे मौत नहीं होती है। जलालाबाद में सीधे तार को जोड़ दिए जाने से मौत होने की आशंका है। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना चाहिए। किसी भी तार को छूना नहीं चाहिए। - संजीव कुमार, अवर अभियंता-जमौर
प्रमुख हादसे
18 जुलाई 2021 को अल्हागंज के गांव धर्मपुर के रहने वाले पिता-पुत्र की हरदोई के पचदेवरा क्षेत्र के गांव भाहपुर सपहा में करंट से मौत हो गई थी।
20 दिसंबर 2021 को पुवायां थाना क्षेत्र के गांव लखौआ में दो युवकों की खेतों में लगे तारों के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, करंट से तीन भैंसों की मौत
खुटार। गांव टोडरपुर में बिजली के जर्जर तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर दिलीप सिंह की तीन भैंसों की मौत हो गई। पशु स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।

दिलीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उनकी भैंसें घर के बाहर दीवार के पास बंधी थीं। घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। तार काफी जर्जर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी तार नहीं बदले गए। शनिवार सुबह जर्जर तार टूटकर गिर पड़े और करंट की चपेट में आने से उनकी तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। तार टूटने के समय घर के लोग लाइन से दूर थे, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद उन्होंने बिजली उपकेंद्र पर सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। बाद में दिलीप सिंह ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed