{"_id":"687d4215a5d881b68205ca78","slug":"current-passed-through-magic-three-people-including-uncle-and-nephew-got-burnt-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-148581-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मैजिक में उतरा करंट, चाचा व भतीजे समेत तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मैजिक में उतरा करंट, चाचा व भतीजे समेत तीन झुलसे
विज्ञापन
कलान। सावन के दूसरे सोमवार पर होने वाले भंडारे के लिए आटा लेकर जाने के दौरान हाईटेंशन लाइन से मैजिक वाहन छू गया। हादसे में चाचा-भतीजे समेत तीन लोग झुलस गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
रविवार शाम पुरानी होली निवासी जितेंद्र गुप्ता सोमवार को पटना मंदिर पर भंडारा करने के लिए सामान एकत्र कर रहे थे। आटा खरीदने के लिए उनके भाई रवि, बेटा आदित्य गुप्ता व मोहल्ले के मोहित यादव मैजिक वाहन से गए थे। बताते हैं कि आटा रखने के बाद मकरंद सिंह इंटर कॉलेज रोड पर गली में मैजिक को मोड़ रहे थे।
तभी हाईटेंशन लाइन से वाहन छू गया। इसमें आदित्य, रवि और मोहित झुलस गए। बताते हैं कि तारों के छूने के बाद वाहन से धुआं निकलने लगा। मौके पर मौजूद भूरे यादव ने साहस दिखाते हुए बांस से तारों को हटाया। करंट लगने से आदित्य गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार तार ऊंचे करने की शिकायत कर चुके हैं। फिर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया।