{"_id":"5d7a675ae5744c0f95ba6fd37276085f","slug":"culturalal-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"थियेटर का महाकुंभ आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थियेटर का महाकुंभ आज से
शाहजहांपुर
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी कांड के महानायकों की स्मृति में अखिल भारतीय नाट्य महोत्सव एवं शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता मंगलवार से आरंभ हो रही है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए नागपुर और जबलपुर (मध्य प्रदेश) की टीमें यहां पहुंच चुकी हैं। प्रतियोगिता गांधी भवन में होगी, जिसका उद्घाटन पूर्वांह 11 बजे प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।
यह पहला मौका है जब जिले में देशभर के चुनिंदा नाट्य दल आ रहे हैं। चूंकि इस प्रकार का आयोजन ही पहली दफा होने जा रहा है, इसलिए जिला प्रशासन के असहयोग के बावजूद आयोजकों में खासा उत्साह है। व्यवस्थापक दल के सदस्य कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नाट्य और नृत्य महोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आसाम, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों की टीमें आमंत्रित की गई हैं।
शहीद दिवस (19 दिसंबर) को सभी टीमों के कलाकार नगर में विशाल रंग यात्रा निकालेंगे। रंग यात्रा के समापन पर अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बतादें कि 19 दिसंबर को ही काकोरी कांड के महानायकों को फांसी दी गई थी। गर्व की बात यह है कि तीनों शाहजहांपुर के ही थे।
विज्ञापन
शमीम आजाद ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन पूर्वांह 11 बजे से लोकनृत्य और शाम चार बजे से नाट्य प्रतियोगिता होगी। आयोजन में प्रतिभाग करने वाली टीमों को बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण के लिए फिल्म अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी को आमंत्रित किया गया है। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए विनीत सिंह, अरविंद चोला, सौरभ अग्निहोत्री, संजय डोनाल्ड, संजय राठौर, शालू यादव, रीना, कोमल, रामकरन राठौर, अजय मोहन शुक्ला, राज कुमार, हीरा शील्ड, अमित, शिवम श्रीवास्तव, मनोज कुमार आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गांधी भवन में लटकी प्लाई दे रही हादसे को दावत
अखिल भारतीय नाट्य महोत्सव के लिए जिला प्रशासन द्वारा गांधी भवन की लाइटिंग, साउंड, परदा आदि की व्यवस्था तो दुरुस्त कराना तो दूर की बात रही, भवन की छत से लटक रही टूटी प्लाई भी नहीं हटवा सका। बतादें कि गांधी भवन की बालकोनी तथा नीचे के हाल में जगह-जगह प्लाई लटक रही है, जो कभी भी गिरकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकती है। प्रशासन के इस रुख से आयोजकों में खासा रोष है।