{"_id":"616b29bd92619d47280d6397","slug":"cultural-shahjahanpur-news-bly4631136143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजी की निकली सवारी ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजी की निकली सवारी ...
विज्ञापन
शाहजहांपुर के खिरनीबाग मैदान से निकली शोभायात्रा में शामिल श्रीराम, लक्षमण, सीता हनुमान के स्वर?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान से शनिवार को राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रातभर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर रविवार सुबह चौक पहुंचेगी। जहां श्रीराम और भारत का मिलाप होगा।
शोभायात्रा का शुभारंभ खिरनीबाग रामलीला मैदान से शनिवार देर शाम हुआ। जहां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मेला व्यवस्थापकों के साथ श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूपों की आरती उतारी और रथ खींचकर शोभायात्रा को रवाना किया। इसके बाद बैंडबाजों, डीजे, आकर्षक झांकियों और हाथी-घोड़ों के साथ राजगद्दी शोभायात्रा शहर की सड़कों पर निकल पड़ी, जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रामजी की सवारी धीरे-धीरे चौक की ओर प्रस्थान कर चुकी है। राजगद्दी शोभायात्रा में श्री गणेश जी, मां दुर्गा, मां काली, मां सरस्वती, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, विष्णु-लक्ष्मी, केवट के साथ वनवासी राम, चारों भाइयों को झूला झुलाती माताएं, माता-पिता संग श्रवण कुमार, मां सरस्वती आदि की एक दर्जन से अधिक झांकियां रथों और ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सजाई गईं। राजगद्दी शोभायात्रा सदर बाजार, टाउनहाल, निशात सिनेमा, पंखी चौराहा, बहादुरगंज, घंटाघर, कच्चाकटरा मोड़ होते हुए सुबह तड़के चौक पहुंचेगी। चौक में लाला काशीनाथ कोठी पर सभी देव स्वरूप विश्राम करेंगे और इसके बाद सुबह लगभग सात बजे परंपरागत ढंग नंगूलाल मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर भरत मिलाप होगा।