फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CTET: Exam held in two shifts, 1765 candidates absent

सीटेट : दो पालियों में हुई परीक्षा, 1765 परीक्षर्थी गैरहाजिर

Mon, 22 Jan 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 22 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
CTET: Exam held in two shifts, 1765 candidates absent
जलालाबाद के रोजी प​ब्लिक स्कूल से सीटेट देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
शाहजहांपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जिले के 20 केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) कराई गई। दो पालियों में संपन्न परीक्षा में कुल 1765 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू हुई, लेकिन केंद्र पर परीक्षार्थी एक घंटा पहले से पहुंचने लगे थे। घंटा पहले परीक्षार्थियों केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई। दूसरी पाली की दोपहर दो से पांच बजे तक चली। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर सामान्य रहा। उनको प्रश्नपत्र हल करने में समस्या नहीं हुई होगी। कुछ परीक्षार्थी मायूस भी दिखे, उन्होंने बताया कि वह पूरा पेपर हल नहीं कर सके।
विज्ञापन


सिटी कोआर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि सीटेट में पहली पाली के लिए पंजीकृत 8854 में से 7965 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 889 ने परीक्षा नहीं दी। वहीं दूसरी पाली में 4368 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 3492 ने परीक्षा में शामिल हुए और 876 अनुपस्थित रहे। लेकिन सभी 20 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
तक्षशिला पब्लिक स्कूल, श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ, डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन और टू, सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज, फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल कृभको नगर, कर्नल एकेडमी ग्लोबल, माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल, सेठ जयपुरिया स्कूल, रॉयन इंटरनेशनल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल, डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में पुवायां के लिटिल फ्लॉवर कॉन्वेंट स्कूल, तिलहर की द रेनेसा एकेडमी, बंडा में गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी, पुवायां के मारवाह मॉर्डन स्कूल, बेदपुर के मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, जलालाबाद के रोजी पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाकर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed