{"_id":"690df8c0bb4956ce640c2bb9","slug":"crushing-season-begins-at-dalmia-sugar-with-chanting-of-vedic-mantras-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-157076-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डालमिया चीनी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरंभ हुआ पेराई सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डालमिया चीनी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरंभ हुआ पेराई सत्र
विज्ञापन
निगोही में डालमिया चीनी मिल में कैरियर में गन्ना डालते अधिकारी। स्रोत : मिल प्रबंधन
निगोही। डालमिया भारत शुगर मिल में वर्ष 2025-26 का पेराई सत्र वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुक्रवार से आरंभ हो गया। बनारस से आए आचार्य सतीश चंद्र पांडेय व शत्रुघ्न द्विवेदी ने यजमान बने अधिशासी निदेशक कुलदीप कुमार से पूजन अनुष्ठान कराए। पूजन में उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र, बीसलपुर गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह, रोजा सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह आदि पूजन में शामिल रहे।
बाद में अधिशासी निदेशक ने केन कैरियर में गन्ना डालकर नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने मिल गेट पर बैलगाड़ी से गन्ना लेकर आए नेकापुर गांव के प्रथम कृषक वीर सहाय, ट्राॅली से गन्ना लेकर आए परसरा परसरी के अरविंद कुमार, रामविलास कुशवाहा और राम संजीवन को तिलक लगाकर और अंगवस्त्र के साथ मिठाई देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उन्होंने किसानों से चीनी मिल में साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की। वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना आशीष बंसल ने कहा कि किसान अपना गन्ना अपने सट्टे पर ही मिल को आपूर्ति करें। मिल के महाप्रबंधक आजाद सिंह ने शरदकाल में अधिक से अधिक गन्ने की बोआई ट्रेंच विधि से करने पर जोर दिया। इस दौरान उदयभान सिंह राव, पंकज श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश पंत, आदित्य गुप्ता, देवदत्त गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद