फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crowd regardless of Omicron's increased danger, people forgot to apply mask

ओमिक्रॉन के बढ़े खतरे से बेपरवाह भीड़, मास्क लगाना भूले लोग

Sat, 25 Dec 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Crowd regardless of Omicron's increased danger, people forgot to apply mask
शाहजहांपुर के चौक मंडी में लगी शुक्रवार बाजार में खरीदारी करने को उमड़ी लोगों की भीड़ । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के मद्देनजर पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश दे दिए हैं। जिले में केवल एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति है, लेकिन हालात बिगड़ने की आशंका में प्रशासन ने तैयारी कर ली हैं। वहीं लोग अब भी न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिख रहे हैं। शुक्रवार को भी लोग कोरोना के खतरे से बेपरवाह नजर आए।
विज्ञापन

जिले में 20 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे और 400 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। पिछले कुछ महीनों से कोरोना मरीजों में कमी आई थी। कुछ दिन पहले एक कोरोना संक्रमित मिला था। जिले में भले अब संक्रमितों की संख्या नगण्य हो, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा कहीं सैनिटाइजेशन कराना भी नजर नहीं आता है। लोग भीड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। स्वरूप ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर सरकार ने फिर से पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश दे दिए हैं। रात 11 से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। पुलिस ने भी कर्फ्यू का पालन कराने के लिए तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को चौक कोतवाली क्षेत्र में लगने वाले शुक्र बाजार में सैकड़ों लोग खरीदारी करते दिखे। अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा था। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा था। सदर बाजार, चौक आदि इलाकों की भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी कोई असर होता नहीं दिखा।
कोरोना संक्रमण का जो भयावह समय बीता है, वह दोबारा न आए। इसलिए अपना, अपने परिवार और आसपड़ोस के लोगों का ख्याल रखें। रात 11 से सुबह पांच बजे तक घरों से न निकलें। रात में पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाएगी। रात में बेवजह जो भी घूमता मिलेगा, उसके ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी।
एस आनंद, एसपी शाहजहांपुर
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोरोना संक्रमण अभी काबू में है, लेकिन तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओमिक्रॉन के मरीजों के लिए 20 बेड का अलग वार्ड बनाया है। लगातार मॉक ड्रिल किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की रफ्तार तेज कर दी है।

कोविड वैक्सीन लगाने को किया प्रेरित
एसएस कॉलेज के शिक्षक-शिक्षा विभाग के प्रशिक्षुओं ने ‘हर घर दस्तक’ कार्यक्रम के तहत नवादा इंदेपुर में कोविड-19 वैक्सीन लगवाने को लेकर जागरूक किया। जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई उन्हें शीघ्र ही लगवाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. प्रभात शुक्ल ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए प्रशिक्षुओं को छह ग्रुप में विभाजित किया और हर ग्रुप का एक-एक मेंटर नियुक्त किया। ग्रुप-ए के मेंटर रोहित कुमार सिंह, ग्रुप-बी के राजीव यादव, ग्रुप-सी मेंटर संजय कुमार, ग्रुप-डी ब्रजनिवास, ग्रुप-ई प्रियंका शर्मा तथा ग्रुप-एफ नेहा कुमारी को नियुक्त किया है। जागरूकता हर घर दस्तक कार्यक्रम में विभाग प्रमुख डॉ. मीना शर्मा, अमित गुप्ता, राजीव कुमार, संजय कुमार, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

शाहजहांपुर के बहादुरगंज बाजार में बिना मास्क लगाए खरीदारी लोग । संवाद

शाहजहांपुर के बहादुरगंज बाजार में बिना मास्क लगाए खरीदारी लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed