फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cross report file in case firing

गाड़ी में तोड़फोड़ और फायरिंग का आरोप, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

Sun, 13 Feb 2022 05:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
cross report file in case firing
तिलहर। रविवार रात तिलहर-निगोही मार्ग पर भाजपा नेता के भाई का दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान दूसरे पक्ष ने भाजपा नेता पर फायरिंग करने और गाड़ी तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा नेता ने भी दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की तहरीर के बाद अभी किसी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। निगोही के गांव महोलिया निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह रविवार की रात अपने दो साथियों के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में डड़िया बाजार के पास एक गाड़ी से भाजपा नेता के भाई अपने अन्य साथियों के साथ कई गाड़ियों से खड़े थे। आरोप है कि भाजपा नेता के भाई ने उनकी गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ी लगा दी और जान से मारने की नियत से कई फायर किए। फायरिंग होने से उसने गाड़ी को दौड़ा दिया जिसके बाद भी भाजपा नेता के भाई अपने समर्थकों के साथ उसकी गाड़ी का लगातार पीछा करते रहे। युवक ने बताया कि तिलहर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर वह अपनी गाड़ी को छोड़कर जान बचाने के लिए अपने साथी के साथ खेतों में भाग गया। आरोप है कि भाजपा नेता के भाई एवं उसके साथियों ने रेलवे क्रॉसिंग पर भी फायरिंग कर उसकी गाड़ी को तोड़ दिया। पुलिस के आने पर भाजपा नेता के भाई एवं उसके साथी मौके से फरार हो गए। उधर भाजपा नेता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह निगोही रोड पर मौजूद थे। तभी आरोपी ने उसकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद उसने युवक का पीछा किया और तिलहर रेलवे क्रॉसिंग पर आकर युवक की गाड़ी खाली खड़ी थी। आरोप है कि युवक और उसके साथियों ने गाड़ी को खुद ही तोड़ दिया है। भाजपा नेता के भाई ने युवक और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार की है। पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed