फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crores of rupees fraud by sending rice mixed with soil and husk

Shahjahanpur News: मिट्टी और भूसी मिला चावल भेजकर करोड़ों की हेराफेरी

Sun, 06 Apr 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees fraud by sending rice mixed with soil and husk
मीरानपुर कटरा। सालपुर नवदिया गांव में राजश्री फाइन केमिकल इंडस्ट्रीज इंडिया प्रा.लि. को अनाज की आपूर्ति करने वालों ने मिट्टी और भूसी मिलाकर चावल भेज करोड़ों रुपये की हेराफेरी कर दी। सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने शाहजहांपुर और बिजनौर के अनाज आपूर्तिकर्ताओं समेत कंपनी के मजदूरों और पांच सुपरवाइजरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कईयों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

राजश्री फाइन केमिकल इंडस्ट्रीज में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत बदायूं के बिसौली थानांतर्गत गांव जरारा निवासी धनुष पाल सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर की गोयल इंडस्ट्रीज के मालिक आलोक गोयल, ब्रोकर सौरभ गुप्ता और बिजनौर की आवास विकास काॅलोनी स्थित उदय इंटरप्राइजेज के मालिक आदि ने गत 28 मार्च को कंपनी को दो ट्रक खंडा चावल बेचा था। ट्रक से अनाज उतारने वाले मजदूरों और सुपरवाइजरों की मिलीभगत से आरोपियों ने मिट्टी व भूसी मिला हुआ खंडा चावल बिक्री करके कंपनी का करोड़ों रुपये का नुकसान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पूछताछ के लिए अनाज का उतार-चढ़ाव कराने वाले कंपनी के आरोपी सुपरवाइजरों को हिरासत में ले लिया है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट के आधार पर पहले चरण में आरोपी सुपरवाइजरों से पूछताछ की जा रही है। बाद में दोनों अनाज आपूर्तिकर्ताओं से भी पूछताछ होगी। राजश्री फाइन केमिकल इंडस्ट्रीज के मैनेजर अभिनय सिंह ने बताया कि दोनों जनपदों के अनाज आपूर्तिकर्ताओं ने लगभग 70 से 80 ट्रक अनाज में मिट्टी व भूसी मिलाकर लगभग पांच-छह करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed