फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crop of three farmers ashes due to fire in the field

खेत में लगी आग से चार एकड़ गेहूं की फसल राख

Tue, 12 Apr 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Crop of three farmers ashes due to fire in the field
खुटार में गांव पुरैना के पास जलती गेहूं की फसल - फोटो : KHUTAR
खुटार। गांव पुरेना के पास खेतों में आग लगने से तीन किसानेां की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के किसानों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान किसानों ने कंबाइन की चिंगारी से आग लगने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन

दिलीपपुर के रामविलास ने बताया कि सोमवार को वह कंबाइन से अपने खेत में गेहूं की फसल की कटाई करा रहे थे। तभी गेहूं की फसल में आग लग गई। आसपास के किसानों ने हैरों से जुताई कर, पावर स्प्रे मशीन से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। इस बीच रामविलास के छह बीघा, उनके भाई जगपाल की 11 बीघा, रामप्रकाश कुशवाहा की छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक किसान आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन

फसल जलती देख जगपाल मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें उठाकर घर ले गए। इसके बाद किसानों ने कंबाइन की चिंगारी से आग लगने का आरोप लगाया तो कंबाइन स्वामी मौके से जाने लगा। इस पर किसान कंबाइन को रोक कर मुआवजा देने की मांग करने लगे। देर शाम तक किसानों और कंबाइन स्वामी के बीच समझौते की बात चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धन्योरा में भी गेहूं की फसल जली
तिलहर। थाना क्षेत्र के गांव धन्योरा में सोमवार की शाम गेहूं के खेत में आग लग जाने से फसल जल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। सोमवार शाम लगभग साढ़े चार बजे गांव में बनी गोशाला से कुछ दूरी पर गेहूं की खड़ी फसल में किसी तरह आग लग गई। हवा चलने के साथ ही आग तेजी से बढ़ती चली गई। तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना प्रशासन को दी। सूचना पर तहसील सदर से कर्मचारी वहां पहुंच गए और फायर बिग्रेड को बुलाया। आग पर देर शाम तक काबू पाया जा सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed