फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crop losses claimed by the woman's death

फसली नुकसान होने से महिला की मौत का दावा

Sat, 09 May 2015 08:34 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Sat, 09 May 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
Crop losses claimed by the woman's death
गांव खानपुर वीरमपुर की 55 वर्षीय महिला की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। घरवालों का दावा है कि फसली क्षति के गम में महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

गांव खानपुर वीरमपुर निवासी कृष्णपाल ने बताया कि उसकी मां रामश्री के पास 40 बीघा जमीन है। इस पर गेंहू की फसल बोई गई थी। ओला और अतिवृष्टि में सारी फसल खराब हो गई। पहली मई को फसल की मंड़ाई कराई गई थी, जिसमें केवल सात कुंतल गेहूं निकला। कम गेहूं निकलने से मां परेशान हो गई। मां पर जिला सहकारी बैंक का करीब 75 हजार रुपये कर्जा भी है। इसको लेकर वह और अधिक चिंतित थी।
इस बीच तहसील कार्यालय में फसली क्षति की लिखित सूचना भी दी गई। राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने अभी तक सर्वे नहीं किया है। मुआवजा मिलने की उम्मीद जाते देख रामश्री और अधिक उदास हो गई थी। शुक्रवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। कृष्ण कुमार का दावा है कि फसली नुकसान के गम में उनकी मां का निधन हुआ है। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


फसली क्षति के चलते नहीं हुई मौत
रामश्री की मौत फसली क्षति के कारण नहीं हुई है, बल्कि बीमारी के कारण हुई है। उन्होंने यह भीे बताया कि फसली क्षति का  सर्वे कराया जा रहा है और पात्रों को मुआवजा भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नन्हेलाल, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed