{"_id":"68c11f75510d9f77250ed5ac","slug":"crocodile-swept-away-by-the-floodwaters-and-reached-outside-the-residential-area-in-shahjahanpur-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाढ़ में बहकर कॉलोनी के बाहर नहर में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाढ़ में बहकर कॉलोनी के बाहर नहर में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने पकड़ा
Wed, 10 Sep 2025 12:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:23 PM IST
सार
शाहजहांपुर में बाढ़ का पानी उतर गया है, लेकिन अब जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ में बहकर आया एक मगरमच्छ बुधवार सुबह कॉलोनी के करीब से गुजरी नहर में पहुंच गया। उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने पकड़ा मगरमच्छ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर में बाढ़ से बहकर नहर में आया मगरमच्छ देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
गर्रा नदी में बाढ़ आने के बाद कांशीराम कॉलोनी के बगल से गुजरी नहर भी लबालब हो गई थी। इस दौरान एक मगरमच्छ भी पानी के साथ आ गया। बुधवार सुबह करीब आठ बजे कांशीराम कॉलोनी के पास स्थित नहर में लोगों को एक मगरमच्छ तैरता दिखाई दिया।
विज्ञापन
मगरमच्छ देखने के लिए जुटी भीड़
नहर में मगरमच्छ होने की सूचना पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। मगरमच्छ बाहर निकलकर हमला न कर दे इसलिए लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद के निर्देश पर वन दरोगा सुशील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद उसे रामगंगा नदी में छुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन