फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth shot dead by girlfriend's suicide in sorrow

प्रेमिका के गम में युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी

Wed, 17 Jun 2015 09:14 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 17 Jun 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग में रहने वाले 30 वर्षीय प्रमोद सिंह ने बुधवार की सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों के मुताबिक तीन साल पहले प्रमोद की जिस लड़की से शादी होने वाली थी। लड़की की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रमोद मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन

गांव कनेंग निवासी कौशल सिंह के बड़े बेटे प्रमोद सिंह का हरदोई एक लड़की से प्रेम संबंध हो गए थे। परिवार वालों ने दोनों की शादी तय कर दी थी। शादी तय होने के कुछ दिन बाद लड़की की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद से प्रमोद मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। बुधवार की सुबह प्रमोद ने अपने मकान में बने कमरे के अंदर तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगने से प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रमोद ने अपनी दाहिनी कनपटी पर गोली मारी थी। गोली सिर के अंदर ही मिली है। प्रमोद अपने पांच भाइयों ज्ञानेंद्र, अरेंद्र, शुभम और सरजन में सबसे बड़ा था। प्रमोद की मौत से मा सुषमा बेसुध हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed