{"_id":"58cc2b724f1c1b2d5a32ab36","slug":"youth-gets-rap-from-teenager-report-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किशोरी से किया रेप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने किशोरी से किया रेप, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बिरादरी के ही युवक पर जान से मारने की धमकी देकर दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च की शाम वह शौच के लिए खेत पर गई थी। तभी गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए ईख में ले जाकर दुराचार किया। इसके बाद आरोपी शिकायत करने पर परिवार समेत मार डालने की धमकी देता हुआ चला गया। उसने घर आकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। पहले परिवार के लोग बदनामी के डर से चुप रहे, लेकिन युवक ने फिर हरकत करने का प्रयास किया तो लड़की ने परिवार के लोगों के साथ शुक्रवार को बंडा आकर पुलिस को तहरीर दी।
एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि लड़की की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार घटना मारपीट के मामले में पेशबंदी की लग रही है।