{"_id":"59bfc6294f1c1be4738b532e","slug":"youth-dies-due-to-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन से कुचल कर युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन से कुचल कर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Mon, 18 Sep 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
kin of dead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुल्लापुर-हरदोई मार्ग पर सेंढा पुलिया के निकट सोमवार को अज्ञात वाहन से कुचल कर ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार युवक की मौत हो गई। मौका पाकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
जिला फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव बरुआ निवासी 24 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे हरदोई के गांव बरबन से एक भूसा भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर वापस गांव बरुआ जा रहा था। रास्ते में सेंढा पुलिया के निकट ईंट भट्टे के सामने चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी और भूसे भरी ट्रॉली के ढीले हुए रस्से को कसने के लिए उतरा। उसने मदद के लिए अनुज को बुलाया तो वह भी सड़क पर आकर रस्सी को कसने जा रहा था तभी हरदोई की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसका सिर अज्ञात वाहन के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखते ही चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।