फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   youth died in accident unknown

युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत

Thu, 30 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
youth died in accident unknown
युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत 
तिलक और शादी के कार्ड बांटकर बुधवार को बाइक से शाम छह बजे वापस लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। इस युवक की पांच जुलाई को तिलक और 11 जुलाई को बारात जानी थी।
विज्ञापन

जलालाबाद कोतवाली क्षेत्र के मझरा रामकिशन का 22 वर्षीय पुत्र अमित उर्फ भोलू कलान कस्बा निवासी अपने फूफा महेश यादव के यहां तिलक और शादी का कार्ड देने बुधवार को आया था। शाम छह बजे वह बाइक से अपने घर के लिए चला था कि अरिल पुल के पास गांव रुकनपुर में किसी अज्ञात वाहन ने अमित के टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल अमित को कलान पीएचसी पर भेजा, जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि अमित की चार बहनें और दो भाई हैं। अमित की दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। अमित का पांच जुलाई को तिलक था तथा 11 जुलाई को बारात जानी थी। अमित की बारात को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रहीं थीं। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। खुशी के घर में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed