{"_id":"22494c130482626ec6d99f5a80933786","slug":"young-woman-hanging-sacrificed-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने फांसी लगाकर जान दी
शाहजहांपुर
Updated Tue, 24 Feb 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद हद्दफ में रविवार की रात 23 वर्षीय रश्मि शुक्ला ने फांसी लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले ही रश्मि की मंगनी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया है।
लखीमपुर खीरी के थाना मैंगलगंज क्षेत्र के गांव चौगानपुर में रहने वाले रामकुमार शुक्ला गुड़गांव में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह पत्नी पुष्पा और छोटे बेटे रजनीश के साथ वहीं रहते हैं। उनके बड़े बेटे उमेश शुक्ला अपनी पत्नी जूली शुक्ला, दो बच्चों और छोटी बहन रश्मि के साथ मोहल्ला महमंद हद्दफ में सुभाष मिश्र के मकान में किराए पर रहते हैं। शुक्रवार को रश्मि की मंगनी की रस्म हुई थी। रविवार की रात उमेश अपने परिवार के साथ बरामदे में सो गए, जबकि रश्मि अंदर कमरे में सो गई। कोई आहट न होने पर रात करीब 12 बजे उमेश ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उमेश ने अनहोनी होने की आशंका पर मकान मालिक सुभाष मिश्र के साथ कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर रश्मि अपने दुपट्टे से पंखे से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामकुमार ने बताया कि मंगनी का कार्यक्रम निपटने के बाद वह शादी के इंतजाम में लग गए थे। रश्मि के इस कदम से परिवार पर दुखों का संकट टूट पड़ा। मां पुष्पा बेटी की मौत से बेसुध हो गई हैं।