फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young men from the truck collision Killed, one wounded

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

Wed, 13 May 2015 11:37 PM IST
खुटार (शाहजहांपुर)
खुटार (शाहजहांपुर) Updated Wed, 13 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Young men from the truck collision Killed, one wounded
पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव बिलहारी निवासी करुण शुक्ला की बाइक में एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
विज्ञापन

करुण की 17 वर्षीय पुत्री कल्पना अपने मामा मोहम्मदी के गांव गुरगवां निवासी रविशंकर के यहां गई थी। बुधवार को वह अपनी पुत्री को लेने गुरगवां जा रहे थे। गांव पुनौती के पास वाहन के इंतजार में खड़े खुटार के मोहल्ला नौगवां कोट निवासी सलीम भी उनकी बाइक पर बैठ लिए। सलीम ग्रिल आदि बनाने का काम करते हैं। मोहनपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने करुण की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन सहित भागने का प्रयास किया, लेकिन टायर पंक्चर हो जाने के कारण वह ट्रक छोड़कर भाग निकला। दुर्घटना होते ही आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायल को सरकारी अस्पताल लाई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर मृतक के घर जानकारी पहुंची तो कोहराम मचा गया। मृतक का पुत्र मनमोहन और मामा के साथ पुत्री कल्पना अस्पताल पहुंची। दोनों बच्चे पिता का शव देखकर गश खाकर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें बमुश्किल संभाला। पुलिस ने बताया कि ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


पुत्री का बिलखना देख नम हुईं आंखें
खुटार। करुण शुक्ला की मौत की जानकारी पाकर पहुंची पुत्री कल्पना का करुण क्रंदन सुनकर मौके पर मौजूद तमाम लोगों की आंखें नम हो उठीं। कल्पना ने बताया कि सात वर्ष पहले मां बिटाना देवी की मृत्यु हो गई थी। तब वह दस वर्ष की थी। पिता से उसे मां का भी प्यार देकर पाला पोसा और कभी किसी चीज की कमी नहीं होने दी। पुत्र मनमोहन ने बताया कि पिता कल्पना के लिए रिश्ता तलाश कर रहे थे और अगले वर्ष शादी करने की योजना थी, लेकिन बहन की डोली उठाने का पिता का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed