{"_id":"573b66eb4f1c1b644eac8024","slug":"xylo-four-restricted-cattle-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाइलो से चार प्रतिबंधित पशु बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाइलो से चार प्रतिबंधित पशु बरामद
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 18 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार तड़के जैतीपुर पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि एक लग्जरी वाहन में पशु तस्कर कुछ प्रतिबंधित पशु लेकर गुजर रहे हैं। तत्काल खैरपुर चौराहे की तरफ से जैतीपुर की ओर नवादा मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी की और जाइलो कार को रोकने का प्रयास किया। इसपर जाइलो के ड्राइवर ने पुलिस जीप को टक्कर मारने की कोशिश की और कार को भगाने लगा। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया तो कार में सवार दो लोग बिहारीपुर के पास जगदीशपुर मोड़ पर गाड़ी को छोड़कर भाग निकले। पुलिस कार की तलाशी ली तो उसमें दो गाय और दो बैल बंधे हुए पाए। स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिबंधित पशुओं को पुलिस ने मुक्त कराया। जैतीपुर पुलिस ेने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 व गौवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। प्रतिबंधित पशुओं की बरामदगी वाली पुलिस टीम में एसआई राजकुमार नैन, राजेश बाबू मिश्रा, कांस्टेबल नरेश कुमार, वसीम अहमद, अवधेश कुमार और अनीश अहमद शामिल थे।
विज्ञापन