फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   X-rays proved to report minor girl

एक्सरे रिपोर्ट में नाबालिग साबित हुई लड़की

Tue, 26 May 2015 11:47 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 26 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
X-rays proved to report minor girl
बहुचर्चित जलालाबाद के गांव बड़ा हरेवा प्रकरण में लड़की की एक्सरे रिपोर्ट के अनुसार उसे नाबालिग बताया गया है। मंगलवार को पुलिस ने लड़की को एसीजेएम प्रथम राजेश्वरी टोलिया की अदालत में पेश किया, जहां लिंक ऑफीसर ने उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

 हालांकि बयानों और मेडिकल रिपोर्ट को अभी गोपनीय रखा गया है। एक्सरे रिपोर्ट के तथ्य जरूर सामने आए, जिसमें उसकी उम्र 16 साल बताई गई है। इससे पहले लड़की पक्ष की ओर से कोर्ट में उसकी प्राइमरी स्कूल की टीसी दाखिल की गई है। इसमें लड़की की जन्मतिथि छह जुलाई, 2000 अंकित है। टीसी के आधार पर लड़की नाबालिग है। अदालत ने एक्स-रे रिपोर्ट का भी संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

 इधर लड़की की दादी नन्हीं और आरोपी संतोष के चाचा सतीश ने लड़की को अपनी अपनी सुपुर्दगी में लेने के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया है। इस पर बुधवार को निर्णय होगा। दोपहर 12 बजे के बाद विवेचना अधिकारी पुलिस इख्तिखार हुसैन ने लड़की को एसीजेएम प्रथम की अदालत में बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत किया। लिंक ऑफीसर एसीजेएम द्वितीय राखी दीक्षित के समक्ष लड़की ने बयान दर्ज कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपुर्दगी पर यह कहता है कानून ः अधिवक्ता पंकज गुप्ता ने बताया कि  दंड प्रक्रिया संहिता कानून के अनुसार ऐसे मामलों में अगर लड़की बालिग है तो उसे इच्छानुसार जाने के लिए स्वतंत्र किया जाता है, किंतु नाबालिग होने पर केवल माता-पिता को ही सौंपने का कानून है। उसकी इच्छा मायने नहीं रखती।
लड़के के घर में चहल-पहल, लड़की की तरफ सन्नाटा
हरेवा गांव में मंगलवार को लड़के के घर में काफी चहलपहल रही, जबकि लड़की के घर में सन्नाटा पसरा हुआ था। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात रही। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी लगाया गया है।
लड़के के घर में सुबह से ही मेहमानों के आनेजाने से  चहल-पहल का माहौल रहा। इसकी मुख्य वजह यह है कि लड़की बरामद हो गई। इससे पहले रिश्तेदारों के मन में डर था कि कहीं पुलिस उन्हें पकड़कर पूछताछ न करने लगे। लड़की के बरामद होने के बाद लड़के के रिश्तेदारों के मन से डर निकल गया। इसलिए लड़के के रिश्तेदार परिवार की महिलाओं का हालचाल लेने हरेवा आ रहे हैं। लड़का पक्ष वालों को उम्मीद है कि लड़की के बयान के बाद लड़का छूट जाएगा। इसी के चलते महिलाएं अपने दरवाजों पर बैठकर बातचीत करती नजर आईं। महिलाएं चर्चा कर रही थी कि लड़की के बयान संतोष के पक्ष में होंगे। जिसकी वजह से संतोष जेल से छूट जाएगा। लड़की मां ने कहा कि लड़की उनके बेटे पक्ष में ही बयान देगी और मेरा लड़का छूट जाएगा। उम्र के बारे पूछने पर लड़के की मां का कहना था कि 20 से कम की नहीं होगी। उधर, दूसरी तरफ लड़की पक्ष की तरफ सन्नाटा पसरा रहा। लड़की पक्ष के लोग उसके बयान के चक्कर में शहर आए हुए हैं। गांव में पीएसी-पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात हैं। फोर्स में कोई कमी नहीं की गई है। एक एसओ लगातार गांव के हालत पर नजर रखता है। उच्चाधिकारी एसओ से गांव का हालचाल लेते रहते हैं। इसके साथ ही खुफिया पुलिस भी गांव के हालत पर नजर रखे हुए है।
कठेहरिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे हरेवा
जलालाबाद। आगरा से आए कठेहरिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक प्रभुदयाल कठेहरिया ने गांव हरेवा पहुंचकर पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। उन्हें सांत्वना देते हुए इस शर्मनाक घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। बोले: उन्होंने प्रधानमंत्री के मथुरा आगमन के दौरान इस घटना को लेकर संगठन की ओर से ज्ञापन देकर कानून को और कड़ा बनाने की मांग की।
घटना के दस दिन बाद गांव पहुंचे कठेहरिया उक्त मामले को लेकर काफी आक्रोशित दिखाई दिए। बोले, महिलाओं के साथ ऐसा घृणित कृत्य करने वालो को कड़ा से कड़ा दंड मिलना चाहिए। इसके लिए समाज के सभी वर्ग एकजुट हों। इस मौके पर उनके साथ नंदलाल कठेहरिया, संदीप कठेहरिया, ऋषिराज सिंह, राजेश प्रसाद, अनिल कुमार, गोविंद सिंह, शिव सिंह, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।

अब हरेवा जाने की कोई जरूरत नहीं: गौरव
शाहजहांपुर।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य गौरव दयाल वाल्मीकि जिले में आने के बावजूद भी हरेवा कांड के पीड़ितों से मिलने के लिए नहीं गए। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों ने वहां न जाने की वजह उनसे पूछी तो कहा, पुलिस-प्रशासन अपना काम सही ढंग से कर रहा है। अब तक सभी आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं। लिहाजा अब वहां जाने की कोई जरूरत नहीं है। गौरव ने कहा कि वह सीतापुर में वाल्मीकि आश्रम का शुभारंभ करने जा रहे थे। रास्ते में जलालाबाद रुककर सफाई कर्मियों की समस्याएं सुन लीं। शाहजहांपुर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों से भी मिले और उनकी दिक्कतें जानीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed