फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four people were beaten up for allegedly stealing a cow; an FIR was lodged against them.

Deoria News: गाय चुराने के आरोप में मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Sat, 10 Oct 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four people were beaten up for allegedly stealing a cow; an FIR was lodged against them.
रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को गाय चुराने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। भगवानपुर गांव के शैलेष कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सात अक्तूबर की रात उनके परिवार के लोग सो रहे थे। रात करीब दो बजे उनकी बड़ी मां विद्यावती देवी की नींद खुली तो देखा कि दरवाजे पर बंधी गाय गायब है। कुछ दूरी पर गांव के चार लोग गाय को एक गाड़ी में लाद रहे थे। महिला के शोर मचाने पर लोग जग गए। घटना का विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस ने आरोपी रणजीत, अभय, ऋषिकेश और हरिद्वार पर एफआईआर दर्ज किया। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी के आरोप में हुई मारपीट की घटना में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed