फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wounded couple with cut arms and sons

धारदार हथियारों से दंपति और बेटों को घायल किया

Fri, 14 Apr 2017 12:41 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
नरई वाले खेत में पानी भरने का उलाहना देने पर कुछ लोगों ने एक परिवार पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में दंपति और उनके दो बेटे घायल हो गए। मां और एक बेटे के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी 55 वर्षीय रज्जाक  अहमद ने बताया कि उनके खेत में गेहूं की कटाई हो चुकी थी। खेत में खड़ी नरई का भूसा बनवाने के लिए वह मशीन की तलाश में थे। बृहस्पतिवार को पड़ोसी खेत मालिक ने अपने खेत में पलेवा के लिए पानी भरा तो उनके खेत में भी पानी भर गया। इससे नरई गीली हो गई। इसकी शिकायत लेकर वह पत्नी रहमूना, बेटे कयूम के साथ उनके खेत पर पहुंचे तो उन लोगों ने फावड़ा और लाठी-डंडाें से हमला बोल दिया। हमले में रहमूना और कयूम गंभीर रूप से घायल हो गए। रज्जाक और उन्हें बचाने पहुंचे दूसरे बेटे अयूब को भी चोटें आई हैं। पुलिस मामले कती जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed