फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women in civil strife put the hanging, death

घरेलू कलह में महिला ने फांसी लगाई, मौत

Fri, 08 May 2015 10:48 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 08 May 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Women in civil strife put the hanging, death
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद हद्दफ में रहने वाले रामनिवास की 32 वर्षीय पत्नी गंगाश्री ने घरेलू कलह के चलते शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला महमंद हद्दफ में रहने वाले रामभजन ने अपने बेटे रामनिवास की शादी 12 साल पहले हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के गांव नगरा नानू निवासी श्याम बिहारी की बेटी गंगाश्री से की थी। दोनों के तीन बच्चे 11 वर्षीय बेटी भावना, आठ वर्षीय बेटा अमन और छह वर्षीय अभय हैं। रामनिवास ने घर में पांच-छह भैंसें पाल रखी हैं। शुक्रवार की सुबह रामनिवास का पत्नी गंगाश्री से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गंगाश्री ने अपने तीनों बच्चों को सुबह तैयार करके स्कूल भेज दिया। इसी बीच रामनिवास ठेले से गोबर डालने चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो जीने के पास गंगाश्री को फांसी से लटकते देखा। उन्होंने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


मृतका के भाई ने किया हंगामा
गंगाश्री की मौत की खबर सुनकर पहुंचे उनके भाई रामू ने जमकर हंगामा किया। रामू ने गुस्से में आकर अपने बहनोई रामनिवास को कई थप्पड़ भी जड़ दिए। मोहल्ले वालों के समझाने पर रामू शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed