फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   women death

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का शक

Thu, 12 Mar 2015 12:33 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 12 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
women death
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में रहने वाले सत्यपाल की 26 वर्षीय पत्नी सीमा की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत फांसी पर लटकने से होना बताई जा रही है।
विज्ञापन

मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी) क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी मदनलाल ने अपनी बेटी सीमा की शादी तिलहर थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी सत्यपाल से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर सीमा को प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार की दोपहर संदिग्ध हालात में सीमा की मौत हो गई। मायके वालों को ग्रामीणों से सूचना मिली तो वह सीमा की ससुराल पहुंचे। सीमा का शव बरामदे में जमीन पर पड़ा हुआ था। ससुराल के सभी लोग घर से फरार थे। मदनलाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मदनलाल ने सीमा के ससुराल वालों के खिलाफ थाना तिलहर में दहेज हत्या की तहरीर दे दी है। मृतका के साढ़े तीन साल का बेटा कुनाल और एक साल का बेटा कपिल है।
विज्ञापन



महिला को फांसी पर
लटकाया, गंभीर
शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बिलंदपुर इंद्रखू में रहने वाले सर्वेश कुमार की 30 वर्षीय पत्नी अचलेश्वरी देवी को ससुराल वालों ने फांसी पर लटकाकर मारने का प्रयास किया। महिला के  मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव आलमपुर में रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि 11 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी अचलेश्वरी की शादी बिलंदपुर इंद्रखू निवासी सर्वेश से की थी। आरोप है सर्वेश दहेज की मांग को लेकर सीमा की पिटाई करते थे। मंगलवार की रात भी सर्वेश ने अचलेश्वरी को फांसी पर लटकाकर मारने का प्रयास किया। राजेंद्र ने बताया कि बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है और उसके ससुराल वाले उसे अस्पताल ले गए हैं। जिला अस्पताल पहुंचने पर पता लगा कि अचलेश्वरी की हालत गंभीर है। ससुराल वाले उसे जीप में डालकर कहीं ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed