{"_id":"570156dc4f1c1b211ec81272","slug":"woman-riding-bike-chain-miscreants-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूटी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला केरूगंज में अग्रसेन भवन के सामने रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूट ली। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए।
अग्रसेन भवन के पास गली में रहने वाली कमला देवी शाम करीब पौन आठ बजे बाजार से सामान लेकर घर वापस लौट रहीं थीं, तभी अग्रसेन भवन के पास पीछे से आए एक बाइक सवार दो युवकों उनकी गले से सोने की चेन खींच ली। घटना के बाद कमला देवी ने शोेर मचाया, लेकिन बाइक सवार छाया कुआं की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने अपने साथ ही घटना की कोतवाली में तहरीर दी है।