{"_id":"8619f2942e3bb2dafd62ea4c2ff57a64","slug":"while-flirting-with-a-girl-caught-four-sohdon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़खानी करते चार शोहदों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़खानी करते चार शोहदों को पकड़ा
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ के पास शनिवार की रात बाइक सवार चार शोहदों ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। महिला के रिश्तेदारों ने चारों शोहदों को दबोच लिया और उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
जलालाबाद क्षेत्र में रहने वाली एक महिला शनिवार को अपने भाई के साथ बरेली मोड़ स्थित एक एजेंसी पर बनी गाड़ी सर्विस के लिए देने के लिए आई थी। गाड़ी एजेंसी पर डालने के बाद रात करीब आठ बजे महिला अपने भाई के साथ बरेली मोड़ पर सवारी गाड़ी पकड़ने जा रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवकों ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने फोन से बरेली मोड़ के पास रहने वाले अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। रिश्तेदारों ने चारों युवकों को पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद चारों युवकों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक थाना सदर बाजार क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी रोहित, दीपक, इंतेशार और कादिर है।